इंदौर। इंदौर उच्च न्यायालय खंडपीठ से सेवानिवृत्त होने पर न्यायमूर्ति विजय शुक्ला को उच्च न्यायालय बार संघ द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर आयोजित समारोह में जस्टिस विजय शुक्ला ने अपने उद्बोधन के दौरान प्रसिद्ध गायक मुकेश के गीत “जिंदगी और बता तेरा इरादा क्या है” की पंक्तियों का उल्लेख करते हुए इंदौर में अपने कार्यकाल के अनुभव साझा किए।जस्टिस शुक्ला ने अपने संबोधन में न्यायमूर्ति सुबोध अभ्यंकर की कार्यशैली की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं, उच्च न्यायालय बार संघ के अध्यक्ष मनीष यादव ने भावुक संबोधन देते हुए समारोह को गंभीर और भावनात्मक विदाई का स्वरूप प्रदान किया।कार्यक्रम में बार संघ की कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सभी न्यायाधीशों तथा उनके परिजनों का स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में वरिष्ठ अधिवक्ता एवं अधिवक्तागण उपस्थित रहे।उच्च न्यायालय बार संघ की ओर से जस्टिस विजय शुक्ला को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। वरिष्ठ अधिवक्ता विनोद द्विवेदी ने रोहित उज्जैनी, मनीष यादव और अभिषेक तुगनावत के साथ मिलकर उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान किया।समारोह के दौरान जस्टिस शुक्ला ने वरिष्ठ अधिवक्ता विनोद द्विवेदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दीं तथा उनके गायन की प्रशंसा की। कार्यक्रम का समापन रात्रिभोज के साथ हुआ। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन हफ्ता वसूली करने वाले दो आदतन अपराधी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल फायर सेफ्टी नियमों के उल्लंघन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पांच औद्योगिक संस्थान सील