इंदौर। आमिर खान। शहर के ऐतिहासिक और लगभग 200 वर्ष पुराने करबला मेले के आयोजन को लेकर चल रही अनिश्चितता आखिरकार समाप्त हो गई है। नगर निगम द्वारा करबला मेले के आयोजन की अनुमति प्रदान कर दी गई है, जिसके बाद अब इस वर्ष भी मेला परंपरागत रूप से पूरे शानो-शौकत के साथ आयोजित किया जाएगा। गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से करबला कमेटी और नगर निगम के बीच मेले की अनुमति को लेकर विवाद की स्थिति बनी हुई थी। शहरभर में यह चर्चा का विषय बना हुआ था कि दो शताब्दियों से चली आ रही परंपरा इस बार जारी रह पाएगी या नहीं।करबला मैदान को लेकर नगर निगम और करबला कमेटी के बीच न्यायालय में मामला विचाराधीन था। न्यायालय द्वारा निगम के पक्ष में फैसला दिए जाने के बाद नगर निगम ने प्रारंभिक तौर पर मेले की अनुमति देने से इनकार कर दिया था। हालांकि, विभिन्न स्तरों पर हुए प्रयासों और जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप के बाद आखिरकार नगर निगम ने एक दिन पूर्व मेले के आयोजन की अनुमति प्रदान कर दी।अनुमति मिलने के बाद करबला कमेटी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिला वक्फ कमेटी के अध्यक्ष रेहान शेख ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि वे इंदौर नगर निगम, महापौर, निगम आयुक्त, कलेक्टर तथा सभी जनप्रतिनिधियों के आभारी हैं, जिन्होंने इस ऐतिहासिक और परंपरागत मेले के आयोजन की अनुमति प्रदान की।उन्होंने कहा कि करबला कमेटी अगले 24 घंटे के भीतर पूरे मैदान को मेले के आयोजन के लिए तैयार कर देगी, ताकि श्रद्धालु हर वर्ष की तरह इस बार भी मेले का आनंद उठा सकें।रेहान शेख ने कहा कि यह मेला शहर की सांप्रदायिक सौहार्द और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है, जिसे पूर्व की भांति भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन कार्तिकेय चौहान मानहानि मामले में राहुल गांधी ने जताया खेद, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब रेलवे यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, जीआरपी की अपराध समीक्षा बैठक संपन्न