इंदौर, 24 जून। प्रदीप चौधरी। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर जिला प्रशासन ने फायर सेफ्टी नियमों का उल्लंघन करने वाले औद्योगिक संस्थानों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार को पोलोग्राउंड औद्योगिक क्षेत्र स्थित पांच संस्थानों को सील कर दिया।नगर निगम एवं संबंधित विभागों की संयुक्त टीम द्वारा चलाए गए निरीक्षण अभियान के दौरान इन संस्थानों में अग्नि सुरक्षा मानकों की गंभीर अनदेखी पाई गई। जांच में सामने आया कि संबंधित संस्थानों में आवश्यक अग्निशमन उपकरण, आपातकालीन सुरक्षा व्यवस्थाएं एवं अन्य अनिवार्य फायर सेफ्टी प्रावधान पर्याप्त रूप से उपलब्ध नहीं थे।सुरक्षा मानकों में गंभीर कमियां पाए जाने पर प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए रौनक पेंट फैक्ट्री, स्टार पेंट, पेपर ट्रेंड लिंक प्राइवेट लिमिटेड, सारा फोम तथा वाडीलाल केमिकल को सील कर दिया। अधिकारियों के अनुसार इन संस्थानों में सुरक्षा व्यवस्था की कमी के चलते किसी भी आपात स्थिति में बड़े हादसे एवं जनहानि की आशंका बनी हुई थी।कलेक्टर शिवम वर्मा ने कहा कि नागरिकों और कर्मचारियों की सुरक्षा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शहर के विभिन्न औद्योगिक एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में फायर सेफ्टी मानकों की नियमित जांच जारी रहेगी तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने सभी उद्योग एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के संचालकों से निर्धारित अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने की अपील करते हुए कहा कि सुरक्षा मानकों के पालन से ही संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। जिला प्रशासन द्वारा भविष्य में भी इस तरह के निरीक्षण अभियान लगातार जारी रखे जाएंगे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन जस्टिस विजय शुक्ला को भावभीनी विदाई, बोले- ‘जिंदगी और बता तेरा इरादा क्या है’ मंत्री पर भारी पड़ रहे निगम इंजीनियर