नवागत एसपी अरविंद तिवारी ने त्वरित कार्रवाई, शिकायतों के शीघ्र निराकरण और यात्री-अनुकूल पुलिसिंग के दिए निर्देशइंदौर, 25 जून। रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और अपराध नियंत्रण को लेकर गुरुवार को पुलिस अधीक्षक रेलवे कार्यालय, इंदौर में अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नवागत पुलिस अधीक्षक रेलवे श्री अरविंद तिवारी ने की। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेल श्री हेमंत चौहान, उप पुलिस अधीक्षक रेलवे श्रीमती ज्योति शर्मा सहित जीआरपी इंदौर के अंतर्गत आने वाले सभी थाना एवं चौकी प्रभारी तथा विभिन्न शाखाओं के प्रभारी उपस्थित रहे।बैठक में रेलवे परिक्षेत्र में अपराध नियंत्रण, यात्रियों की सुरक्षा और सेवा गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक श्री तिवारी ने चोरी के मामलों में बरामदगी प्रतिशत बढ़ाने, सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का त्वरित निराकरण, लंबित अपराध, चालान एवं मर्ग प्रकरणों के शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए।इसके साथ ही उन्होंने गुमशुदा बालक-बालिकाओं की तलाश, स्थायी वारंटों की तामीली, विभागीय जांच एवं शिकायतों के शीघ्र निराकरण तथा रेल मदद (139) पर प्राप्त शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। रनिंग ट्रेनों में यात्रियों की शिकायतों का तत्काल पंजीयन और निराकरण करने पर भी विशेष जोर दिया गया।श्री तिवारी ने सभी थाना प्रभारियों को यात्री-अनुकूल पुलिसिंग को प्राथमिकता देने, रेलवे स्टेशन एवं ट्रेनों में सतत गश्त व्यवस्था बनाए रखने तथा शिकायतों पर संवेदनशील रवैया अपनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि, “रेलवे यात्रियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रत्येक पुलिसकर्मी अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ करे, ताकि यात्रियों का पुलिस पर पूर्ण विश्वास बना रहे।”बैठक के अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना की गई तथा आगामी मासिक समीक्षा बैठक तक सुधारात्मक परिणाम प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर करबला मेले को मिली अनुमति, 200 वर्ष पुरानी परंपरा इस बार भी रहेगी बरकरार सामाजिक सुरक्षा पेंशन की 203.56 करोड़ की राशि हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर