कानपुर। प्रदीप चौधरी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री Akhilesh Yadav की बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कानपुर क्राइम ब्रांच ने इस मामले में मध्य प्रदेश के रीवा निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, आरोपी ने सपा अध्यक्ष की बेटी की एडिट की गई फोटो सोशल मीडिया पर साझा कर अभद्र टिप्पणी की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए कानपुर में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। डिजिटल साक्ष्यों और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने मध्य प्रदेश के रीवा निवासी नागेश्वर सिंह बघेल की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया।यह मामला पिछले दिनों काफी चर्चा में रहा था। घटना के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने प्रदेश की किसी भी बहन-बेटी के खिलाफ अभद्रता करने वालों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा था कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और अभद्र सामग्री पोस्ट करने वालों पर लगातार नजर रखी जा रही है तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन राम मंदिर को दान में दी गई चांदी को लेकर उठे सवाल, सोशल मीडिया पोस्ट वायरल राम मंदिर दान विवाद के बीच 200 किलो चांदी की ईंटों का मामला गरमाया