अयोध्या/भोपाल। वरिष्ठ कांग्रेस नेता Digvijaya Singh द्वारा सोशल मीडिया पर साझा की गई एक पोस्ट के बाद राम मंदिर को दान में दी गई चांदी को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। पोस्ट में दावा किया गया है कि मुंबई के कारोबारी अनिल विश्वकर्मा ने राम मंदिर के लिए 3 किलो चांदी का हार और 1 किलो की चरण पादुका दान की थी, लेकिन उन्हें अब तक दान की रसीद और फोटो प्राप्त नहीं हुई है।पोस्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि जुलाई 2020 में इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन द्वारा 1-1 किलो की चांदी की ईंटें मंदिर निर्माण के लिए दी गई थीं। दावा किया गया है कि इन ईंटों को भूमि पूजन के दौरान नींव में रखने का अनुरोध किया गया था, लेकिन अब इनका कोई स्पष्ट विवरण सामने नहीं आया है।सोशल मीडिया पर वायरल इस पोस्ट के बाद दान में मिली सामग्री की पारदर्शिता को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, संबंधित दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है और इस मामले में मंदिर ट्रस्ट की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है।मामले को लेकर राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज है और लोगों की नजर अब संबंधित पक्षों के स्पष्टीकरण पर बनी हुई है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मानसून से पहले पशुओं का टीकाकरण क्यों जरूरी? खेड़ली गद्दीयान से शुरू हुआ जागरूकता अभियान सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, रीवा से पकड़ा गया युवक