अयोध्या। प्रदीप चौधरी। अयोध्या स्थित राम मंदिर में दान गबन के आरोपों के बीच अब 200 किलो चांदी की ईंटों का मामला भी चर्चा में आ गया है। यह मुद्दा विश्व सिंधी सेवा संगम की ओर से उठाया गया है, जिसने वर्ष 2021 में राम मंदिर निर्माण के लिए अर्पित की गई चांदी की ईंटों को लेकर चिंता जताई है।संगठन से जुड़े देश-विदेश के सिंधी समाज के लोगों ने दावा किया है कि वर्ष 2021 में राम मंदिर निर्माण के लिए 200 किलो चांदी की ईंटें भेंट की गई थीं। विश्व सिंधी सेवा संगम के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजू मनवानी ने कहा कि दान किए जाने के बाद आज तक उन्हें न तो दान की कोई रसीद प्राप्त हुई और न ही इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी दी गई।डॉ. मनवानी ने कहा कि हाल ही में सामने आए दान विवाद के बाद उनके मन में भी कई सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने दान की गई चांदी की ईंटों की स्थिति स्पष्ट करने की मांग करते हुए कहा कि इस संबंध में पारदर्शिता बनाए रखना आवश्यक है।उल्लेखनीय है कि राम मंदिर में दान को लेकर उठे विवाद के बाद विभिन्न संगठनों और दानदाताओं की ओर से भी अपने-अपने स्तर पर जानकारी मांगी जा रही है। फिलहाल इस मामले को लेकर संबंधित पक्षों की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, रीवा से पकड़ा गया युवक सोशल मीडिया पर खबर वायरल होते ही हरकत में आया प्रशासन, शिशुकुंज स्कूल की कैंटीन पर खाद्य विभाग का छापा