इंदौर। आमिर खान। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर आबकारी विभाग द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध मदिरा के संग्रहण, बिक्री और अवैध मदिरापान के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में राजीव गांधी सर्किल, रीजनल पार्क, रिंग रोड और कैट रोड क्षेत्र के कई ढाबों एवं होटलों पर आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने जांच और कार्रवाई की। राजीव गांधी सर्किल, रीजनल पार्क एवं रिंग रोड क्षेत्र में काका दी महफिल, यश ढाबा, वीर ढाबा, वीआईपी ढाबा, जयकारा ढाबा, अरोड़ा ढाबा, ढाबा शाबा, होटल सुकून और सिग्नेचर सहित विभिन्न प्रतिष्ठानों की जांच की गई। इस दौरान आबकारी नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई। वहीं, 4 नवंबर को कैट रोड क्षेत्र में मुरारी ढाबा, प्रिंस ढाबा, वीरा ढाबा, पंजाबी रसोई और गन्नू का ढाबा सहित अन्य प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की गई। यहां अवैध रूप से मदिरापान करते पाए गए व्यक्तियों और ढाबा संचालकों के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 36(ए) एवं 36(बी) के तहत कुल 14 प्रकरण दर्ज किए गए। इनमें प्रिंस ढाबा भी शामिल है। आबकारी विभाग के अनुसार यह अभियान अवैध मदिरा के संग्रहण एवं विक्रय पर रोक लगाने और आबकारी नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन कैलाश विजयवर्गीय के विरोधियों का एक मंच पर जमावड़ा, राजनीतिक हलचल तेज साइबर ठगी के 6.79 करोड़ रुपये पीड़ितों को लौटाए, 350 से अधिक सोशल मीडिया अकाउंट रिकवर