गर्दन पर चाकू रखकर की थी लूट, 200 से अधिक CCTV फुटेज खंगालकर पुलिस ने किया खुलासाभोपाल। शाहजहांनाबाद थाना पुलिस ने किराना व्यापारी से 2 लाख रुपये की लूट के मामले का खुलासा करते हुए वारदात के मास्टरमाइंड समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि व्यापारी की दुकान में काम करने वाले नौकर ने ही अपने साथी के साथ मिलकर पूरी लूट की साजिश रची थी।जानकारी के अनुसार 16 जून की रात किराना व्यापारी दिलीप आरतवानी अपने साथ नकदी लेकर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बदमाशों ने स्कूटी अड़ाकर उन्हें गिरा दिया और गर्दन पर चाकू रखकर करीब 2 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों के 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी साक्ष्यों और साइबर ट्रैकिंग के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची। पूछताछ में प्रेम शर्मा और अभिषेक पंथी ने वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली।पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि व्यापारी की दुकान में कार्यरत नौकर प्रेम शर्मा ने ही रकम और व्यापारी की गतिविधियों की जानकारी अपने साथी को देकर पूरी साजिश रची थी। इसके बाद दोनों ने मिलकर लूट की वारदात को अंजाम दिया।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अब तक एक लाख रुपये नकद, वारदात में इस्तेमाल चाकू और वाहन बरामद किया है। शेष रकम की बरामदगी के लिए आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस के अनुसार आरोपी प्रेम शर्मा के खिलाफ पहले से मारपीट और धमकी के मामले दर्ज हैं।शाहजहांनाबाद थाना पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी निगरानी और साइबर तकनीक की मदद से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया गया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मध्यप्रदेश को मिली 5657 करोड़ की सौगात, इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड फोरलेन सड़क का भूमि-पूजन प्रदेशभर में भाजपा किसान मोर्चा की प्राकृतिक खेती कार्यशालाएं सम्पन्न