हजारों किसानों ने लिया भाग, प्राकृतिक खेती अपनाकर आय बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्पभोपाल, 20 जून। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा प्रदेशभर में 19 और 20 जून को प्राकृतिक खेती कार्यशालाओं का सफल आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के मार्गदर्शन तथा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा के नेतृत्व में आयोजित इन कार्यशालाओं में हजारों किसानों ने सहभागिता कर प्राकृतिक खेती की तकनीकों, लाभों और पर्यावरण संरक्षण में इसकी भूमिका की जानकारी प्राप्त की।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण एवं विकास के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित इन कार्यशालाओं का उद्देश्य किसानों को प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक करना तथा खेती की लागत कम कर उनकी आय बढ़ाने के लिए प्रेरित करना था।राज्य कृषि विस्तार एवं प्रशिक्षण संस्थान, बरखेड़ी कला, भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय प्राकृतिक खेती कार्यशाला एवं कृषक संगोष्ठी में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कोलकाता से प्रसारित कार्यक्रम से वर्चुअल माध्यम से जुड़कर किसानों एवं जनप्रतिनिधियों ने उनका संबोधन भी सुना।भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री निमुबेन जयंतीभाई बंभानिया विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में अपैक्स बैंक के प्रशासक महेंद्र यादव, भाजपा प्रदेश मंत्री अर्चना सिंह, भोपाल प्रभारी जसवंत हाड़ा, किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री मनोज लदवे सहित बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए।भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने ग्वालियर ग्रामीण जिले के कृषि विज्ञान केंद्र बिलोआ में आयोजित कार्यशाला में भाग लेकर किसानों से संवाद किया और प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती किसानों की आय बढ़ाने, मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने और पर्यावरण संतुलन को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम है।प्रदेश के सतना, शहडोल, अलीराजपुर, बालाघाट सहित विभिन्न जिलों में आयोजित कार्यशालाओं में जनप्रतिनिधियों, कृषि विशेषज्ञों और हजारों किसानों ने भाग लिया। बालाघाट में आयोजित कार्यक्रम में कटंगी विधायक गौरव सिंह पारधी, पूर्व विधायक प्रदीप जायसवाल और किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष यशवंत लिल्हारे सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।कार्यशालाओं के माध्यम से किसानों ने प्राकृतिक खेती को अपनाने तथा विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। भाजपा किसान मोर्चा ने इसे किसानों को आत्मनिर्भर बनाने और टिकाऊ कृषि व्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन व्यापारी से 2 लाख की लूट का मास्टरमाइंड निकला नौकर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरी गुल्लक में लागा चोर रामलला जाग जरा!