भोपाल से नाबालिग पीड़िता बरामद, न्यायालय में पेश कर भेजा गया जेलउज्जैन। महिदपुर थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में दो माह से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने पीड़िता को भोपाल से सुरक्षित बरामद कर लिया है।पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) करणदीप सिंह तथा एसडीओपी ज़ेंडेन लिंगज़ेरपा के निर्देशन में गठित टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार 17 अप्रैल 2026 को आक्याधागा निवासी कमल पिता मांगु नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। आरोपी उसे भोपाल ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप है।मामले की जांच के दौरान पुलिस ने लगातार तलाश करते हुए पीड़िता को भोपाल से दस्तयाब किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता के बयान के आधार पर प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता की गंभीर धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गईं।गिरफ्तार आरोपी को शुक्रवार को महिदपुर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक पाटीदार, उप निरीक्षक एम.एस. चौहान, उप निरीक्षक प्रतीक यादव, उप निरीक्षक योगिता उपाध्याय सहित महिदपुर थाना एवं साइबर सेल उज्जैन की टीम की सराहनीय भूमिका रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन विश्व सिकल सेल दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु ने की मध्यप्रदेश की सराहना सिंहस्थ-2028 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सीएम मोहन यादव और खट्टर ने किया निरीक्षण