समय से पहले पूरा हुआ स्क्रीनिंग लक्ष्य, ओंकारेश्वर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजितभोपाल/खंडवा। प्रदीप चौधरी। विश्व सिकल सेल दिवस के अवसर पर खंडवा जिले के ओंकारेश्वर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन-2047 के तहत मध्यप्रदेश के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वर्ष 2023 में निर्धारित स्क्रीनिंग लक्ष्य समय से पहले पूरा होना बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि देशभर में 7 करोड़ लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है, जिसमें मध्यप्रदेश का योगदान महत्वपूर्ण है। राष्ट्रपति ने कहा कि प्रदेश में अब तक सवा करोड़ से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग हो चुकी है तथा अधिकांश लोगों को जेनेटिक काउंसलिंग कार्ड भी दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2023 में शहडोल से राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन की शुरुआत की थी, जिसका उद्देश्य वर्ष 2047 तक इस आनुवंशिक बीमारी का उन्मूलन करना है।कार्यक्रम में राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी उपस्थित रहे। राष्ट्रपति ने मिशन में उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों एवं अधिकारियों को सम्मानित किया।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश ने सिकल सेल उन्मूलन मिशन में रिकॉर्ड उपलब्धियां हासिल की हैं। प्रदेश में अब तक 1 करोड़ 32 लाख लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। राज्य सरकार जागरूकता, स्क्रीनिंग, उपचार और जेनेटिक काउंसलिंग के माध्यम से इस बीमारी को जड़ से समाप्त करने के लिए कार्य कर रही है।मुख्यमंत्री ने बताया कि 3700 से अधिक ‘सिकल मित्र’ प्रदेशभर में जागरूकता अभियान चला रहे हैं। गर्भवती महिलाओं को विशेष परामर्श एवं उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जबकि भावी पीढ़ियों को सुरक्षित रखने के लिए सिकल सेल कार्ड वितरित किए जा रहे हैं।उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि मध्यप्रदेश सिकल सेल स्क्रीनिंग के मामले में देश का अग्रणी राज्य बन चुका है। वर्ष 2026 के अंत तक 1 करोड़ 60 लाख लोगों की स्क्रीनिंग का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर लोगों को बीमारी के प्रति जागरूक किया जा रहा है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन विश्व सिकल सेल दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु ने की मध्यप्रदेश की सराहना दो माह से फरार अपहरण व दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार