इंदौर/भोपाल। प्रदीप चौधरी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को इंदौर में निर्माणाधीन आईटी पार्क-3 का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मध्यप्रदेश को देश का अग्रणी आईटी एवं सेवा क्षेत्र का केंद्र बनाने का संकल्प दोहराते हुए कहा कि उज्जैन-इंदौर मेट्रोपॉलिटन रीजन (यूआईएमआर) प्रदेश के डिजिटल और आर्थिक विकास का ग्रोथ इंजन बनेगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि आईटी पार्क-3, प्रस्तावित आईटी पार्क-4, उज्जैन आईटी पार्क, इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर तथा निजी क्षेत्र की परियोजनाएं मिलकर एक आधुनिक और सशक्त इकोसिस्टम तैयार करेंगी। इससे मध्यप्रदेश डिजिटल अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा और निवेश के साथ रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।डॉ. यादव ने कहा कि इंदौर को प्रदेश की आईटी और सेवा क्षेत्र की विकास राजधानी के रूप में विकसित किया जा रहा है। आने वाले वर्षों में यहां तैयार होने वाला आईटी पार्क इकोसिस्टम राज्य को नई आर्थिक गति प्रदान करेगा। यह परियोजनाएं आईटी, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (जीसीसी) और सेवा क्षेत्र में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि निर्माणाधीन आईटी पार्क-3 लगभग 557 करोड़ रुपये की लागत से ग्रीन बिल्डिंग के रूप में विकसित किया जा रहा है। 22 मंजिला यह विश्वस्तरीय भवन 11.25 लाख वर्गफीट के निर्मित क्षेत्रफल के साथ मध्य भारत का सबसे आधुनिक और सर्वश्रेष्ठ आईटी पार्क बनने की दिशा में अग्रसर है।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भविष्य उन्मुख डिजिटल अर्थव्यवस्था के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है और आईटी क्षेत्र में निवेश आकर्षित कर युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित किए जाएंगे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन भोपाल में युवक बिजली के खंभे पर चढ़ा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल निर्माणाधीन कुआं धंसने से दर्दनाक हादसा, सास-बहू मलबे में दबीं; एक की मौत
You must be logged in to post a comment.