राजगढ़। जिले के खिलचीपुर क्षेत्र के बामन गांव में बुधवार को निर्माणाधीन कुएं की खुदाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। अचानक मिट्टी धंसने से कुएं में काम कर रहीं सास-बहू मलबे के नीचे दब गईं। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला को निकालने के लिए देर रात तक रेस्क्यू अभियान जारी रहा।जानकारी के अनुसार बामन गांव में एक खेत पर नया कुआं बनाया जा रहा था। बुधवार दोपहर करीब 60 वर्षीय रूपाबाई और उनकी 30 वर्षीय बहू पिंकीबाई कुएं के अंदर जमा मिट्टी और पत्थर हटाने का काम कर रही थीं। इसी दौरान कुएं की ऊपरी परत की मिट्टी अचानक भरभराकर नीचे गिर गई और दोनों महिलाएं मलबे में दब गईं।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन भारी मात्रा में मिट्टी और पत्थर होने के कारण सफलता नहीं मिली। सूचना मिलने पर प्रशासन, पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया।बचाव कार्य के लिए चार जेसीबी मशीनों सहित पुलिस, होमगार्ड और स्थानीय ग्रामीणों की मदद ली गई। करीब 50 से अधिक लोग रेस्क्यू अभियान में जुटे रहे। कई घंटों की मशक्कत के बाद मलबे में दबी रूपाबाई को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया और गांव में शोक की लहर फैल गई। प्रशासन ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वहीं दूसरी महिला पिंकीबाई को सुरक्षित निकालने के लिए बचाव दल लगातार प्रयास करता रहा। अधिकारियों के अनुसार मलबा काफी गहराई तक जमा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में कठिनाइयां आ रही हैं, फिर भी सभी उपलब्ध संसाधनों के साथ अभियान जारी है।प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है तथा हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन आईटी पार्क-3 का निरीक्षण कर बोले सीएम मोहन यादव, मध्यप्रदेश को बनाएंगे एडवांस सर्विस सेंटर ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को समर्थन देने की अपील, मिस्ड कॉल के जरिए जुड़ सकते हैं विद्यार्थी