भोपाल। प्रदीप चौधरी।। राजधानी भोपाल के एमपी नगर स्थित शासकीय प्रेस के सामने गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक अचानक बिजली के खंभे पर चढ़ गया। युवक को खंभे पर चढ़ा देख मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। View this post on Instagram घटना का वीडियो राहगीरों ने अपने मोबाइल फोन में कैद कर सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसके बाद वीडियो तेजी से वायरल होने लगा। सूचना मिलते ही एमपी नगर थाना पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।पुलिस और प्रशासन द्वारा युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल युवक के खंभे पर चढ़ने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। अधिकारियों द्वारा उससे बातचीत कर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है।घटना के चलते क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस ने लोगों से भीड़ न लगाने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के एमपी दौरे से प्रदेश में उत्साह, विकास कार्यों को मिलेगी नई गति: सीएम मोहन यादव आईटी पार्क-3 का निरीक्षण कर बोले सीएम मोहन यादव, मध्यप्रदेश को बनाएंगे एडवांस सर्विस सेंटर