इंदौर। शहर के विजयनगर थाना क्षेत्र में नवविवाहिता की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने जांच के बाद पति एवं ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। मामले की जांच एसीपी स्तर पर कराई गई, जिसके आधार पर आत्महत्या के लिए उकसाने से संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है।पुलिस के अनुसार अंजनी नगर क्षेत्र में किराए के मकान में रहने वाली सीमा जैन ने कुछ समय पूर्व आत्महत्या कर ली थी। मृतका का परिवार मूल रूप से खरगोन का निवासी है, जो पिछले कई वर्षों से इंदौर में रह रहा था। सीमा का हाल ही में विवाह हुआ था। प्रारंभिक जांच के बाद मामले की विस्तृत पड़ताल एसीपी द्वारा की गई। जांच में सामने आया कि मृतका को उसके पति और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों द्वारा प्रताड़ित किया जाता था। प्रताड़ना से परेशान होकर उसने आत्मघाती कदम उठाया।जांच रिपोर्ट के आधार पर विजयनगर पुलिस ने पति सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने संबंधी धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है तथा साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन पत्नी की हत्या के बाद पति ने खाया जहर, मासूम बेटी के रोने से खुला बंद कमरे का राज