भोपाल। मध्य प्रदेश में तबादलों को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया के माध्यम से राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए तबादला प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता को लेकर कई सवाल खड़े किए हैं।जीतू पटवारी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में आरोप लगाया कि प्रदेश में तबादलों को लेकर गंभीर अनियमितताएं सामने आ रही हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या मध्य प्रदेश ऐसा राज्य बनता जा रहा है, जहां तबादलों की भी कथित तौर पर “मंडी” लग रही है। उन्होंने यह भी पूछा कि सरकार चल रही है या नीलामी, फाइलें चल रही हैं या बोली, और प्रशासन काम कर रहा है या कारोबार। View this post on Instagram कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने आगे कहा कि यदि एक नर्स की तबादला कीमत पांच लाख रुपए और एक एसडीओ की कीमत 15 लाख रुपए बताई जा रही है, तो इन आरोपों की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। उन्होंने सवाल किया कि क्या ये तबादले प्रशासनिक आवश्यकता के आधार पर किए गए हैं या फिर किसी अन्य मापदंड के तहत निर्णय लिए गए हैं।पटवारी ने मुख्यमंत्री से इस पूरे मामले पर स्पष्ट जवाब देने की मांग करते हुए कहा कि यदि प्रदेश में ट्रांसफर इंडस्ट्री नहीं चल रही है तो सामने आए दावों की न्यायिक जांच कराई जाए और यदि ऐसा हो रहा है तो इसके वास्तविक जिम्मेदारों को सार्वजनिक किया जाए।हालांकि, कांग्रेस द्वारा लगाए गए इन आरोपों पर सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में यह मुद्दा प्रदेश की राजनीति में और गर्मा सकता है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन निगम ने एमजी अस्पताल पर की 1.75 लाख रुपये की चालानी कार्रवाई जोड़ावरपुर गांव में पुश्तैनी रास्ते पर अवैध निर्माण करने का लगा आरोप, गड्ढे खुदने से रास्ता अवरूद्ध