देवास। नगर निगम द्वारा अस्पतालों से निकलने वाले मेडिकल वेस्ट की निगरानी और जांच लगातार की जा रही है। इसी क्रम में नगर निगम की टीम ने एमजी अस्पताल पर मेडिकल वेस्ट को सामान्य कचरे में मिलाकर निगम के कचरा संग्रहण वाहन में डालने के मामले में 1 लाख 75 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई की है।नगर निगम आयुक्त दलीप कुमार के निर्देशन में मुख्य स्वच्छता निरीक्षक रवि गोयनार ने यह कार्रवाई की। निगम अधिकारियों के अनुसार एमजी अस्पताल को पूर्व में अलग-अलग अवसरों पर तीन बार 25-25 हजार रुपये तथा दो बार 50-50 हजार रुपये की राशि जमा कराने के लिए सूचना पत्र जारी किए गए थे। अस्पताल प्रबंधन द्वारा अब तक 1 लाख 50 हजार रुपये की राशि जमा कराई जा चुकी है, जबकि शेष राशि जमा कराने के लिए पुनः निर्देश दिए गए हैं।गौरतलब है कि विगत दिनों नगर निगम स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा गीले, सूखे कचरे और अस्पतालों से निकलने वाले मेडिकल वेस्ट के निपटान की जांच की गई थी। जांच के दौरान एमजी अस्पताल द्वारा निगम के कचरा संग्रहण वाहन में मेडिकल वेस्ट मिश्रित कचरा डालना पाया गया था, जिसके बाद अस्पताल को 50 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई का सूचना पत्र जारी किया गया था।निगम अधिकारियों का कहना है कि चेतावनी और कार्रवाई के बावजूद अस्पताल द्वारा दोबारा मेडिकल वेस्ट को सामान्य कचरे में मिलाकर डाला गया, जिसके चलते सख्त कार्रवाई की गई। इस दौरान निगम के स्वच्छता निरीक्षक शंकर सांगते भी उपस्थित रहे।नगर निगम ने सभी अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों को मेडिकल वेस्ट के वैज्ञानिक और निर्धारित मानकों के अनुरूप निपटान करने के निर्देश दिए हैं। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन एमपी में 26 जून से झमाझम मानसूनी बारिश के आसार, 25 जून तक दस्तक की संभावना तबादलों को लेकर कांग्रेस का सरकार पर हमला, जीतू पटवारी ने उठाए सवाल