इंदौर। प्रदीप चौधरी। शहर के हीरानगर थाना क्षेत्र स्थित मेघदूत नगर में रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक पति ने चरित्र शंका और प्रेम प्रसंग के विवाद में पहले अपनी पत्नी की हत्या कर दी, इसके बाद खुद भी जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। घटना का खुलासा तब हुआ, जब कमरे में मौजूद मासूम बेटी शवों के पास बैठकर लगातार रोती रही। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। एसीपी रुबीना मिजवानी जानकारी के अनुसार मेघदूत नगर निवासी हल्के वीर पटेल उर्फ हल्के सिंह और उनकी पत्नी का शव घर के अंदर बंद कमरे में मिला। सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने और भीतर से बच्ची के रोने की आवाज आने पर आसपास के लोगों को संदेह हुआ। सूचना मिलते ही हीरानगर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। कमरे के भीतर महिला का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा था, जबकि पास में हल्के सिंह मृत अवस्था में मिला।प्राथमिक जांच में सामने आया है कि परिवार मूल रूप से होशंगाबाद का रहने वाला था और इंदौर में किराये के मकान में रह रहा था। हल्के सिंह पीथमपुर स्थित एक पेस्टीसाइड कंपनी में नौकरी करता था। पुलिस के मुताबिक मृतक को अपनी पत्नी के कथित प्रेम प्रसंग की जानकारी मिल गई थी, जिसके चलते घर में लंबे समय से विवाद और तनाव की स्थिति बनी हुई थी।बताया जा रहा है कि पत्नी का पीथमपुर निवासी सुनील साहू नामक युवक से प्रेम संबंध था। इसी विवाद को लेकर हल्के सिंह शनिवार को अपने एक रिश्तेदार के साथ पीथमपुर गया था, जहां उसने सुनील साहू से मुलाकात कर पत्नी से दूर रहने की समझाइश दी थी। इसके बाद रात में पति-पत्नी के बीच फिर विवाद हुआ और तड़के गुस्से व अवसाद में हल्के सिंह ने पहले पत्नी की हत्या कर दी और बाद में कंपनी से लाया गया कीटनाशक जहर खाकर खुद भी जान दे दी।घटना की सूचना पर एफएसएल टीम ने मौके का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेज दिया है। मामले की जांच के लिए मृतक दंपति के मोबाइल फोन जब्त कर तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है।मामले में एसीपी रुबीना मिजवानी ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन कॉम्बिंग गश्त में बड़ी कार्रवाई, हत्या का फरार आरोपी सहित 9 वारंटी गिरफ्तार मस्जिद कमाल मौला-भोजशाला पर इंदौर हाईकोर्ट का आदेश : न निर्णय है, न न्याय ; न निदान है, न समाधान!