पूर्व जज सास पर भी शिकंजा, CCTV फुटेज और मेडिकल रिपोर्ट ने बढ़ाई जांच की गंभीरताभोपाल। भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में पिछले 24 घंटों के दौरान कई बड़े घटनाक्रम सामने आए हैं। मामले में मुख्य आरोपी और ट्विशा के पति समर्थ सिंह को पुलिस ने हिरासत में लेने के बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। वहीं राज्य सरकार ने मामले की जांच CBI को सौंपने की सिफारिश केंद्र सरकार को भेज दी है।जानकारी के अनुसार समर्थ सिंह काफी समय से फरार चल रहा था और उस पर 30 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। शुक्रवार को उसने जबलपुर हाईकोर्ट में सरेंडर करने की कोशिश की, लेकिन कोर्ट ने उसे भोपाल में आत्मसमर्पण करने के निर्देश दिए। इसके बाद परिसर में मौजूद भोपाल पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।शनिवार को कोर्ट में पेशी के दौरान पुलिस ने बताया कि फरारी के दौरान समर्थ को किन लोगों ने शरण दी और उसकी मदद की, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि आरोपी की सहायता करने वालों पर भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।इधर, मामले में ट्विशा की सास और पूर्व जज गिरिबाला सिंह पर भी शिकंजा कसता नजर आ रहा है। पुलिस ने उन्हें बयान दर्ज कराने के लिए तीसरा और अंतिम नोटिस जारी किया है। वहीं हाईकोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत रद्द करने की याचिका पर नोटिस जारी कर 25 मई तक जवाब मांगा है।इस बीच हाईकोर्ट ने ट्विशा शर्मा के शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराने की अनुमति दे दी है। यह प्रक्रिया AIIMS दिल्ली की विशेष मेडिकल टीम की निगरानी में कराई जाएगी। फिलहाल शव को भोपाल AIIMS की मॉर्चरी में सुरक्षित रखा गया है। परिजनों का आरोप है कि पहले पोस्टमार्टम में कई अहम तथ्यों को नजरअंदाज किया गया था।मामले में मेडिकल रिपोर्ट ने भी कई सवाल खड़े किए हैं। रिपोर्ट के अनुसार ट्विशा की मृत्यु से पहले गर्भपात होने और शरीर पर चोट के निशान मिलने की बात सामने आई है। इसके बाद परिजन लगातार निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।जांच में एक और बड़ा मोड़ उस समय आया जब ट्विशा के मौत से कुछ घंटे पहले का CCTV फुटेज सामने आया। वीडियो में ट्विशा एक ब्यूटी पार्लर में सामान्य और सहज दिखाई दे रही हैं। परिजनों का कहना है कि ऐसा व्यवहार किसी तनावग्रस्त व्यक्ति जैसा नहीं लग रहा था। पुलिस इस फुटेज को अहम साक्ष्य मानकर जांच कर रही है।गौरतलब है कि 12 मई 2026 को भोपाल के कटारा हिल्स स्थित ससुराल में ट्विशा शर्मा का शव फंदे पर लटका मिला था। मायके पक्ष ने पति समर्थ सिंह, सास गिरिबाला सिंह और परिवार के अन्य सदस्यों पर दहेज प्रताड़ना और हत्या के आरोप लगाए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पहले ही SIT का गठन किया जा चुका है। अब CBI जांच और दोबारा पोस्टमार्टम से कई नए खुलासों की उम्मीद जताई जा रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सीधी में दर्दनाक हादसा, मकान में आग लगने से तीन मासूमों की मौत अमरनाथ गुफा से बाबा बर्फानी की पहली झलक, 7 फीट ऊंचा हिम शिवलिंग बना