कच्चे घर में लगी भीषण आग, बाहर ताला होने से नहीं बच सके बच्चेसीधी जिले के जमोड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम काशीहवा में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में तीन मासूम बच्चों की जलकर मौत हो गई। कच्चे मकान में अचानक लगी भीषण आग ने कुछ ही मिनटों में पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।जानकारी के अनुसार ग्राम काशीहवा निवासी रामरतन साकेत मजदूरी के सिलसिले में सीधी शहर गए हुए थे, जबकि उनकी पत्नी राशन लेने घर से बाहर गई थीं। बताया जा रहा है कि घर के बाहर ताला लगा हुआ था और अंदर तीन छोटे बच्चे मौजूद थे। इसी दौरान घर के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन में स्पार्किंग हुई और चिंगारी पास में रखे बांस व अन्य ज्वलनशील सामान पर गिर गई।देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरा कच्चा मकान लपटों में घिर गया। घर के अंदर फंसे बच्चे बाहर नहीं निकल सके। ग्रामीणों ने आग बुझाने और बच्चों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि कोई भी अंदर प्रवेश नहीं कर सका।हादसे में डेढ़ वर्षीय रिधि साकेत, 6 वर्षीय धुम्मू उर्फ संध्या साकेत तथा 3 वर्षीय एक अन्य मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। कुछ ही देर में पूरा मकान जलकर राख हो गया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रशासन द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक और गम का माहौल बना हुआ है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन रीवा में शिक्षक ने फिर उठाया खतरनाक कदम, प्रताड़ना के आरोपों से मचा हड़कंप ट्विशा शर्मा मौत मामला: पति 7 दिन की रिमांड पर, CBI जांच और दोबारा पोस्टमार्टम से केस में बड़ा मोड़