भोपाल। प्रदीप चौधरी। मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने 21 जून को आयोजित होने वाली नीट (अंडर ग्रेजुएट) परीक्षा-2026 की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि परीक्षा के आयोजन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि किसी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में परिवहन संबंधी समस्या आती है तो प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी जरूरत पड़ने पर अपने वाहन या शासकीय वाहन से उसे केंद्र तक पहुंचाने की व्यवस्था करें।मंत्रालय में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि नीट राष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण परीक्षा है, इसलिए इसकी सभी तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं। परीक्षा का आयोजन पूरी पारदर्शिता, सुरक्षा और सुचारू प्रबंधन के साथ किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों पर बायोमैट्रिक मशीन, सीसीटीवी कैमरे और जैमर 19 जून तक स्थापित कर दिए जाएं तथा 20 जून को उनका ट्रायल रन भी कर लिया जाए।मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से जबलपुर प्रशासन को यातायात व्यवस्था पर ध्यान देने के निर्देश दिए। 21 जून को राष्ट्रपति का जबलपुर दौरा प्रस्तावित होने के कारण शहर में 24 परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने वाले विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए विशेष प्रबंधन करने को कहा गया है।उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रमों के कारण भी परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में कोई बाधा नहीं आनी चाहिए। सभी जिलों में यातायात, सुरक्षा और सार्वजनिक परिवहन की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।अपर मुख्य सचिव अनुपम राजन ने बताया कि प्रदेश के 30 जिलों में 283 परीक्षा केंद्रों पर नीट परीक्षा आयोजित होगी। प्रत्येक 3-4 परीक्षा केंद्रों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। केंद्रों पर दो-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रहेगी, जिसमें बाहरी सुरक्षा राज्य पुलिस एवं होमगार्ड तथा आंतरिक सुरक्षा एनटीए द्वारा नियुक्त एजेंसी संभालेगी।परीक्षा केंद्रों पर जनरेटर, स्वच्छ पेयजल, ओआरएस, ग्लूकोज, प्राथमिक उपचार किट, स्वास्थ्यकर्मी, महिला अभ्यर्थियों के लिए अलग फ्रिस्किंग सुविधा तथा अभिभावकों के लिए टेंट और मोबाइल शौचालय जैसी व्यवस्थाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।प्रदेश में नीट परीक्षा 21 जून को दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी। इंदौर में सबसे अधिक 57 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जबकि भोपाल में 32, ग्वालियर और जबलपुर में 24-24 केंद्रों पर परीक्षा होगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सीमांकन के बदले रिश्वत मांगने वाली पटवारी लोकायुक्त के जाल में फंसी, 10 हजार रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार विश्व रक्तदाता दिवस पर गोपाल निरखे ने पेश की मानवता की मिसाल, बेसहारा मरीज के लिए किया 26वां रक्तदान