धार/इंदौर। प्रदीप चौधरी। भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी अभियान के तहत लोकायुक्त इंदौर ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए धार जिले के बदनावर क्षेत्र में पदस्थ एक पटवारी को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी पटवारी कृषि भूमि के सीमांकन और नपती के बदले रिश्वत की मांग कर रही थी। लोकायुक्त पुलिस के अनुसार, ग्राम खेरवास निवासी किसान सुरेश सिंह पवार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी 12 बीघा कृषि भूमि के पास स्थित शासकीय भूमि से लगी सड़क की नपती एवं सीमांकन कराने के एवज में पटवारी कला भट्ट 15 हजार रुपये की रिश्वत मांग रही हैं। शिकायत मिलने पर लोकायुक्त इंदौर ने मामले का सत्यापन कराया, जिसमें आरोप सही पाए गए।इसके बाद लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय के निर्देशन में ट्रैप दल का गठन किया गया। सोमवार को योजनाबद्ध कार्रवाई के दौरान आरोपी पटवारी कला भट्ट को शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया।आरोपी कला भट्ट पटवारी हल्का नंबर-7 मूलथान, तहसील बदनावर में पदस्थ हैं तथा ग्राम खेरवास के हल्का नंबर-9 का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रही थीं। गिरफ्तारी के बाद उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा-7 के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।लोकायुक्त की इस कार्रवाई में कार्यवाहक निरीक्षक सचिन पटेरिया, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक विवेक मिश्रा, आरक्षक विजय कुमार, शैलेन्द्र सिंह परिहार, मनीष माथुर, श्रीकृष्ण अहिरवार, महिला आरक्षक जान्हवी सेंगर और आकांक्षा वर्मा शामिल रहे।लोकायुक्त संगठन ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई शासकीय अधिकारी या कर्मचारी किसी कार्य के बदले रिश्वत की मांग करता है तो इसकी शिकायत लोकायुक्त कार्यालय इंदौर में करें, ताकि भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन MP में OBC आरक्षण पर फैसला फिर टला, अब 24 जून को होगी सुनवाई नीट परीक्षा की तैयारियों पर सीएम मोहन यादव सख्त, जरूरत पड़े तो अधिकारी अपनी गाड़ी से पहुंचाएं परीक्षार्थियों को