इंदौर। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर सामाजिक संस्था “सेवा सदभाव कम्युनिटी इंदौर” के संस्थापक गोपाल निरखे ने रक्तदान कर मानव सेवा की अनूठी मिसाल पेश की। महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय (एमवाय अस्पताल) से सूचना मिली थी कि एक बेसहारा मरीज के ऑपरेशन के लिए तत्काल रक्त की आवश्यकता है, लेकिन उसके पास कोई परिजन या रक्तदाता उपलब्ध नहीं था। जानकारी मिलते ही गोपाल निरखे अस्पताल पहुंचे और मरीज के लिए रक्तदान किया।गोपाल निरखे ने बताया कि यह उनका 26वां रक्तदान है। उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानव सेवा का कार्य है और जब भी किसी जरूरतमंद को रक्त की आवश्यकता हो, समाज के लोगों को आगे आकर मदद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज तक चिकित्सा विज्ञान रक्त का कोई विकल्प विकसित नहीं कर पाया है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को रक्तदान के महत्व को समझना चाहिए।उन्होंने कहा कि रक्तदान से न केवल किसी की जान बचाई जा सकती है, बल्कि यह समाज में मानवता और संवेदनशीलता का संदेश भी देता है। गोपाल निरखे के प्रयासों से अब तक 100 से अधिक जरूरतमंद लोगों के लिए रक्तदाताओं की व्यवस्था कराई जा चुकी है।विश्व रक्तदाता दिवस पर किए गए इस कार्य की सामाजिक संगठनों और अस्पताल प्रशासन ने सराहना की। लोगों ने इसे मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रेरणादायक उदाहरण बताया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन नीट परीक्षा की तैयारियों पर सीएम मोहन यादव सख्त, जरूरत पड़े तो अधिकारी अपनी गाड़ी से पहुंचाएं परीक्षार्थियों को मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: 24,200 करोड़ के प्रस्ताव मंजूर, इंदौर मेट्रो और स्वास्थ्य सेवाओं को मिली बड़ी सौगात