भोपाल। प्रदीप चौधरी। मुख्यमंत्री Mohan Yadav की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में प्रदेश के अधोसंरचना विकास, स्वास्थ्य सेवाओं, वन्यजीव संरक्षण, श्रमिक कल्याण और जनजातीय विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। कैबिनेट ने विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं के लिए कुल 24,200 करोड़ रुपये से अधिक की स्वीकृति प्रदान की। CM मध्य प्रदेश डॉक्टर मोहन यादव बैठक में इंदौर मेट्रो रेल परियोजना की पुनरीक्षित लागत और अतिरिक्त वित्त पोषण के लिए 19,472 करोड़ 29 लाख रुपये मंजूर किए गए। इस निर्णय से प्रदेश की सबसे बड़ी शहरी परिवहन परियोजनाओं में शामिल इंदौर मेट्रो को नई गति मिलेगी।स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार के लिए कैबिनेट ने मेगा स्वास्थ्य सेवा अधोसंरचना प्रोत्साहन नीति-2026 पर विचार करते हुए पांच सदस्यीय मंत्रिमंडलीय उपसमिति गठित करने का निर्णय लिया। साथ ही रीवा, देवास और गुना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को आउटसोर्स मॉडल पर संचालित करने के पायलट प्रोजेक्ट को भी मंजूरी दी गई, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होंगी।वन एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में प्रोजेक्ट टाइगर, प्रोजेक्ट एलिफेंट तथा 94 गांवों के पुनर्वास के लिए 2,381 करोड़ 15 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई। इसके तहत टाइगर रिजर्व, कूनो राष्ट्रीय उद्यान और अन्य संरक्षित क्षेत्रों में आवास सुधार, सुरक्षा और आधारभूत सुविधाओं का विकास किया जाएगा।कैबिनेट ने श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए श्रमिक कल्याण योजनाओं, श्रम कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन और औद्योगिक सुरक्षा के लिए 531 करोड़ 78 लाख रुपये मंजूर किए। वहीं जनजातीय विद्यार्थियों की शिक्षा और आवासीय सुविधाओं के विस्तार के लिए 687 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई।रेशम उद्योग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ककून उत्पादकों, बुनकरों और उद्यमियों की आय वृद्धि के लिए 639 करोड़ 25 लाख रुपये मंजूर किए गए। इसके अलावा स्थानीय निधि संपरीक्षा (ऑडिट) व्यवस्था और विभागीय परिसंपत्तियों के रखरखाव के लिए 492 करोड़ 45 लाख रुपये की मंजूरी भी दी गई।सरकार का कहना है कि कैबिनेट के इन निर्णयों से प्रदेश में अधोसंरचना विकास, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार, रोजगार सृजन, वन्यजीव संरक्षण और समावेशी विकास को नई गति मिलेगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन विश्व रक्तदाता दिवस पर गोपाल निरखे ने पेश की मानवता की मिसाल, बेसहारा मरीज के लिए किया 26वां रक्तदान 20 जुलाई से शुरू होगा मध्यप्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र, पांच दिन चलेंगी बैठकें
You must be logged in to post a comment.