भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के 16वीं विधानसभा के एकादश (जुलाई-2026) सत्र की दिनदर्शिका जारी कर दी गई है। विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार सत्र की शुरुआत 20 जुलाई 2026 से होगी और 24 जुलाई 2026 तक कुल पांच बैठकें आयोजित की जाएंगी। सत्र के दौरान 20 से 23 जुलाई तक प्रश्नोत्तर काल और शासकीय कार्य संपादित किए जाएंगे। वहीं 24 जुलाई को प्रश्नोत्तर काल के बाद दोपहर 2 बजे तक शासकीय कार्य तथा उसके बाद अशासकीय कार्यों पर चर्चा होगी। विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार सभी बैठकें निर्धारित कार्यसूची के अनुरूप संचालित होंगी। सत्र के दौरान सरकार विभिन्न विधेयक, नीतिगत निर्णय और जनहित से जुड़े मुद्दे सदन में प्रस्तुत कर सकती है। दिनदर्शिका पर विधानसभा के प्रमुख सचिव अरविंद शर्मा के हस्ताक्षर हैं। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: 24,200 करोड़ के प्रस्ताव मंजूर, इंदौर मेट्रो और स्वास्थ्य सेवाओं को मिली बड़ी सौगात The Rhetoric-Reality Chasm: One Month of the BJP Governance in West Bengal