इंदौर। पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर के आदेश पर शहर के विभिन्न थानों एवं शाखाओं में पदस्थ 165 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का प्रशासनिक आधार पर तबादला किया गया है। जारी आदेश के अनुसार इन अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से वर्तमान पदस्थापना से स्थानांतरित कर नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। तबादला सूची में महाराज, एरोड्रम, गांधीनगर, सदर बाजार, राजेंद्र नगर, आजाद नगर, तेजाजी नगर, राऊ, परदेशीपुरा, विजय नगर, लसूड़िया, खजराना, कनाड़िया, एमआईजी, तिलक नगर सहित कई प्रमुख थानों के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं। इसके अलावा अपराध शाखा, महिला थाना तथा अन्य इकाइयों से भी कर्मचारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पुलिस मुख्यालय का कहना है कि यह फेरबदल प्रशासनिक कार्यों में बेहतर समन्वय, कानून-व्यवस्था की मजबूती तथा थानों में कार्यकुशलता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है। आदेश को पुलिस आयुक्त की स्वीकृति के बाद पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) कार्यालय द्वारा जारी किया गया। इस व्यापक तबादला सूची के बाद शहर के कई थानों में नई टीमों की तैनाती होगी, जिससे पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन हनुमान मंदिर में विवाद बना जानलेवा, ट्रस्टी की डंडों से पीट-पीटकर हत्या मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा बयान: “जो अच्छा काम करेगा, वही मैदान में रहेगा”
You must be logged in to post a comment.