भोपाल। प्रदीप चौधरी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक इंटरव्यू के दौरान बड़ा बयान देते हुए कहा कि सरकार में और संगठन में वही व्यक्ति आगे रहेगा, जो बेहतर काम करेगा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “जो अच्छा काम करेगा, वही मैदान में रहेगा। काम ही पहचान है।” मुख्यमंत्री ने कहा कि जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों का मूल्यांकन उनके कार्यों के आधार पर होना चाहिए। जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने और विकास कार्यों को गति देने वाले लोगों को ही प्राथमिकता मिलेगी। उन्होंने सुशासन, जवाबदेही और परिणाम आधारित कार्य संस्कृति पर जोर देते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रदेश के विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है। मुख्यमंत्री के इस बयान को कार्यकुशलता और प्रदर्शन आधारित व्यवस्था को बढ़ावा देने के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 165 पुलिसकर्मियों के तबादले राम मंदिर चढ़ावा विवाद में नया दावा: 1250 बहुमूल्य श्रीराम शिलाएं गायब, जांच की उठी मांग