इंदौर। प्रदीप चौधरी।।शहर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र स्थित एक हनुमान मंदिर में ट्रस्टी और सिक्योरिटी गार्ड के बीच चल रहा विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। मंदिर ट्रस्ट से जुड़े कैलाश मोदी की डंडों से हमला कर हत्या कर दी गई। पूरी घटना मंदिर परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है, जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है। View this post on Instagram प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मंदिर ट्रस्टी कैलाश मोदी और सिक्योरिटी गार्ड मुकेश शर्मा के बीच लंबे समय से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार को विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि जान बचाने के लिए कैलाश मोदी मंदिर परिसर से भागते हुए पास स्थित गुरुद्वारा परिसर की ओर पहुंचे, लेकिन आरोपी मुकेश शर्मा उनका पीछा करता रहा। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी मुकेश शर्मा हाथ में डंडा लेकर कैलाश मोदी के पीछे दौड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। आरोप है कि उसने कैलाश मोदी पर डंडे से कई वार किए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपी ने उन पर करीब 31 बार डंडे से हमला किया। घटना की सूचना मिलते ही अन्नपूर्णा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर पूरे घटनाक्रम की पड़ताल की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में पुराने विवाद की बात सामने आई है। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है तथा आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन कौमी एकता के संदेश के साथ नवाबों की हवेली में सजी शानदार मुशायरे की महफिल इंदौर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 165 पुलिसकर्मियों के तबादले