अयोध्या। प्रदीप चौधरी।। राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच अब एक नया और गंभीर मामला सामने आया है। दावा किया गया है कि राम मंदिर आंदोलन के दौरान देश-विदेश से श्रद्धालुओं द्वारा भेंट की गई करीब 1250 बहुमूल्य श्रीराम शिलाओं का कोई स्पष्ट हिसाब उपलब्ध नहीं है। इन शिलाओं में सोने-चांदी, हीरे तथा अन्य बहुमूल्य रत्नों से जड़ी शिलाएं भी शामिल बताई जा रही हैं।जानकारी के अनुसार, राम मंदिर आंदोलन के समय विभिन्न देशों और राज्यों से श्रद्धालुओं ने आस्था स्वरूप विशेष शिलाएं अयोध्या भेजी थीं। दावा किया जा रहा है कि इनमें सबसे महंगी शिला मॉरीशस से आई थी, जबकि मुंबई के एक व्यापारी ने हीरे जड़ी शिला भेंट की थी। अब सवाल उठ रहे हैं कि इन ऐतिहासिक और बहुमूल्य भेंटों का रिकॉर्ड कहां है, उनकी सुरक्षा और रखरखाव की जिम्मेदारी किसके पास थी तथा वर्तमान में उनका क्या हुआ।सूत्रों के अनुसार, यदि विशेष जांच दल (SIT) के कार्यक्षेत्र में इस विषय को शामिल किया जाता है तो इन शिलाओं के गायब होने के दावों की भी जांच हो सकती है। अयोध्या में इस मुद्दे को लेकर चर्चाएं तेज हैं और कई लोग कथित चढ़ावा चोरी से जुड़े तथ्यों को जांच एजेंसियों के समक्ष रखने की बात कह रहे हैं।हालांकि, संबंधित अधिकारियों की ओर से अभी तक इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा बयान: “जो अच्छा काम करेगा, वही मैदान में रहेगा” 40 रुपये के बन-मक्खन के चक्कर में फंसा फर्जी IPS, पुलिस ने किया गिरफ्तार