भोपाल। प्रदीप चौधरी। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्रा चांदनी विश्वकर्मा के घर रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहुंचे। मुख्यमंत्री ने ईवी वाहन से भीमनगर की गलियों में पहुंचकर चांदनी और उनके परिवार से आत्मीय मुलाकात की तथा उनकी सफलता पर बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चांदनी विश्वकर्मा को सम्मानित करते हुए कहा कि विषम परिस्थितियों में भी उन्होंने परिश्रम, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर जो उपलब्धि हासिल की है, वह प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि चांदनी की सफलता यह साबित करती है कि कठिन परिस्थितियां भी मजबूत इरादों के आगे बाधा नहीं बन सकतीं।इस दौरान मुख्यमंत्री ने चांदनी और उनके परिजनों के साथ बातचीत की, परिवार के साथ सेल्फी ली और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री के अचानक घर पहुंचने से परिवार और क्षेत्र के लोगों में उत्साह का माहौल रहा।डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है और मेधावी विद्यार्थियों को हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने चांदनी की उपलब्धि को पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय बताया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन राज्यसभा नामांकन विवाद पर युवा कांग्रेस का हल्लाबोल, पीएम-सीएम और निर्वाचन आयोग के पुतले फूंके दूधिया रेती मंडी में खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 6 ओवरलोड वाहन जप्ती की जद में