इंदौर। प्रदीप चौधरी। जिले में अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। इंदौर कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग की टीम ने सोमवार को दूधिया रेती मंडी में विशेष अभियान चलाकर ओवरलोड रेती वाहनों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान टीम ने रेती से भरे कई वाहनों की जांच की तथा उनके रॉयल्टी दस्तावेजों का सत्यापन किया। प्रारंभिक जांच में नियमों के उल्लंघन के मामले सामने आने पर छह वाहनों की जप्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। खनिज विभाग की इस कार्रवाई से रेती कारोबारियों और वाहन संचालकों में हड़कंप की स्थिति बन गई।सूत्रों के अनुसार जांच के दौरान कुछ व्यापारियों और वाहन चालकों द्वारा कार्रवाई को प्रभावित करने का प्रयास किया गया। वहीं कुछ स्थानीय नेताओं के हस्तक्षेप की चर्चाएं भी सामने आई हैं। हालांकि खनिज विभाग की टीम ने कार्रवाई जारी रखते हुए सभी मामलों की निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया।विभागीय अधिकारियों का कहना है कि अवैध खनन, ओवरलोडिंग और रॉयल्टी संबंधी अनियमितताओं के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। जांच में दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों और वाहन संचालकों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।प्रशासन की इस कार्रवाई को जिले में अवैध रेती कारोबार पर बड़ी सख्ती के रूप में देखा जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि खनिज संसाधनों के अवैध दोहन और राजस्व हानि को रोकने के लिए भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मुख्यमंत्री पहुंचे बोर्ड टॉपर चांदनी विश्वकर्मा के घर, दी बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं राम मंदिर चढ़ावा गिनती मामला: 50 कर्मचारी जांच के घेरे में, करोड़ों की अनियमितता के आरोप