मंदसौर/मल्हारगढ़। कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किए जाने के विरोध में रविवार को युवा कांग्रेस ने मल्हारगढ़ क्षेत्र के डिगाव चौपाटी पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस सचिव परशुराम सिसोदिया के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और निर्वाचन आयोग के पुतले दहन कर विरोध जताया तथा केंद्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। स्थिति को देखते हुए पुलिस बल और फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर तैनात रही, हालांकि प्रदर्शनकारी पुतला दहन करने में सफल रहे।संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता पर उठाए सवालप्रदर्शन को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस सचिव परशुराम सिसोदिया ने आरोप लगाया कि देश की संवैधानिक संस्थाएं और न्यायपालिका भाजपा सरकार के दबाव में कार्य कर रही हैं, जिससे लोकतांत्रिक व्यवस्था कमजोर हो रही है। उन्होंने मांग की कि मीनाक्षी नटराजन का नामांकन वैध घोषित कर उन्हें राज्यसभा के लिए निर्वाचित घोषित किया जाए।प्रदेश सचिव सोमिल नाहटा ने कहा कि निर्वाचन आयोग ने सत्ता पक्ष के दबाव में आकर असंवैधानिक तरीके से कार्रवाई की है। वहीं जिला कांग्रेस अध्यक्ष दुर्गेश पटेल ने भाजपा पर दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक ओर महिला सशक्तिकरण की बातें की जाती हैं, जबकि दूसरी ओर एक गांधीवादी महिला नेता को राज्यसभा पहुंचने से रोका जा रहा है।तोतों के जरिए किया प्रतीकात्मक विरोधप्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हाथों में तोते लेकर अनूठे अंदाज में विरोध दर्ज कराया। इन तोतों पर ‘निर्वाचन आयोग’, ‘सुप्रीम कोर्ट’ और ‘रिटर्निंग ऑफिसर’ लिखकर यह संदेश देने का प्रयास किया गया कि ये संस्थाएं स्वतंत्र रूप से कार्य नहीं कर रही हैं। यह प्रदर्शन लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।कार्यक्रम में परशुराम सिसोदिया, सोमिल नाहटा, दुर्गेश पटेल, अनिल शर्मा, विजेश मालेचा, मुकेश धाकड़, गोपाल विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन लोक निर्माण विभाग में बड़ा फेरबदल, चार अधीक्षण यंत्रियों को मिली नई जिम्मेदारी मुख्यमंत्री पहुंचे बोर्ड टॉपर चांदनी विश्वकर्मा के घर, दी बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं