इंदौर। आमिर खान। शहर के खजराना थाना क्षेत्र में रहने वाली एक कॉलेज छात्रा साइबर ठगी और ब्लैकमेलिंग का शिकार हो गई। ठगों ने पहले ऑनलाइन ऑर्डर का रिफंड दिलाने का झांसा दिया और बाद में अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर उससे पैसे ऐंठ लिए। इतना ही नहीं, छात्रा के बैंक खाते से करीब 2.99 लाख रुपए भी निकाल लिए गए। पुलिस के अनुसार, पीड़िता की बहन अलीना ने 11 मई को इंस्टाग्राम पेज “सॉफ क्यूक इंडिया” से पानी की दो बोतलें ऑर्डर की थीं और ऑनलाइन भुगतान किया था। कुछ समय बाद एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया, जिसने खुद को कंपनी का प्रतिनिधि बताते हुए कहा कि ऑर्डर रद्द हो गया है और भुगतान की राशि वापस करने के लिए एक लिंक भेजी जा रही है। ठग ने यह कहकर छात्रा को झांसे में लिया कि छोटी राशि सीधे वापस नहीं की जा सकती, इसलिए लिंक के माध्यम से प्रक्रिया पूरी करनी होगी। छात्रा ने लिंक पर क्लिक कर आवश्यक जानकारी भर दी। इसके बाद आरोपी लगातार संपर्क में रहे और कथित तौर पर अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसे डराते रहे। मामले का खुलासा तब हुआ जब छात्रा कॉलेज की फीस जमा करने पहुंची। बैंक खाते की जांच करने पर पता चला कि खाते से अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए करीब 2 लाख 99 हजार रुपए निकाल लिए गए हैं। इसके बाद छात्रा ने साइबर क्राइम शाखा और खजराना थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जिन बैंक खातों में राशि ट्रांसफर हुई है, उनकी जानकारी जुटाई जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी। एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है तथा साइबर ठगी से जुड़े सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन एमपी में बनेगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर, सीएम डॉ. मोहन यादव की बड़ी घोषणा 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी पर भी लोकायुक्त की कार्रवाई