इंदौर। शहर के श्रीनाथ विहार अपार्टमेंट में रविवार को एक ऐसा भावुक और दर्दनाक घटनाक्रम सामने आया, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। 55 वर्षीय राजुल शर्मा की अचानक मौत के बाद उनकी 75 वर्षीय मां किरण शर्मा भी सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकीं। बेटे का अंतिम दर्शन करते ही वह बेसुध होकर गिर पड़ीं और अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। कुछ ही घंटों के भीतर मां-बेटे के निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।परिजनों के अनुसार राजुल शर्मा दोपहर में भोजन के बाद अपने कमरे में आराम करने गए थे। काफी देर तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर परिजन कमरे में पहुंचे, जहां वह अचेत अवस्था में मिले। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।राजुल की मां किरण शर्मा उस समय अपनी बेटी के घर पर थीं। परिजन उन्हें संभालते हुए घर लेकर पहुंचे। जैसे ही उन्होंने बेटे का पार्थिव शरीर देखा, उनका दर्द छलक पड़ा। वह बेटे के पास बैठकर रोने लगीं, लेकिन कुछ ही क्षण बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़ीं। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया।एक ही दिन में मां और बेटे की मौत की खबर से अपार्टमेंट परिसर सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। रिश्तेदारों और पड़ोसियों की आंखें नम हो गईं। हर कोई इस घटना को सुनकर स्तब्ध रह गया।गहरे दुख के बीच परिवार ने संवेदनशील निर्णय लेते हुए दोनों का नेत्रदान कराया। मुस्कान ग्रुप के सहयोग से पूरी प्रक्रिया संपन्न हुई। मां और बेटे के नेत्रदान से चार जरूरतमंद लोगों को नई रोशनी मिलेगी। दुख के इस पल में लिया गया यह निर्णय समाज के लिए प्रेरणादायी उदाहरण बन गया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन ओवैसी का विपक्ष को संदेश: भाजपा को हराना है तो गठबंधन में दें उचित हिस्सेदारी मध्यप्रदेश पुलिस में अतिरिक्त प्रभारों का फेरबदल, पांच आईपीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां