भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग ने सोमवार को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के पांच अधिकारियों को उनके वर्तमान पद के साथ अतिरिक्त प्रभार सौंपने के आदेश जारी किए हैं। यह व्यवस्था आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में अधिकारियों को उनकी मौजूदा जिम्मेदारियों के साथ विभिन्न विशेष सशस्त्र बल (विसबल) वाहिनियों का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है।जारी आदेश के अनुसार, वर्ष 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी असित यादव, जो वर्तमान में उप पुलिस महानिरीक्षक (डीआईजी) ग्वालियर रेंज के पद पर पदस्थ हैं, उन्हें डीआईजी विशेष सशस्त्र बल ग्वालियर रेंज का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।इसी प्रकार वर्ष 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी सरज कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक भिंड को 17वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल भिंड का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है। वर्ष 2014 बैच के अनुराग सुजानिया, पुलिस अधीक्षक सागर को 10वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल सागर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।वहीं वर्ष 2017 बैच के आईपीएस अधिकारी राजेश रघुवंशी, पुलिस अधीक्षक मंडला को 35वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल मंडला तथा वर्ष 2020 बैच के मयूर खंडेलवाल, पुलिस अधीक्षक दतिया को 29वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल दतिया का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।गृह विभाग के अवर सचिव अन्नु भालवी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि संबंधित अधिकारी अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ अतिरिक्त प्रभार का निर्वहन आगामी आदेश तक करेंगे। प्रशासनिक दृष्टि से इसे पुलिस महकमे में कार्यों के बेहतर समन्वय और संचालन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मां ने बेटे का अंतिम दर्शन किया और थम गईं सांसें, कुछ घंटों में बुझ गए दो जीवन; नेत्रदान से छोड़ गए अमिट मिसाल बेंगलुरु में शिक्षा और रोजगार के मुद्दों पर जुटे युवा, सोनम वांगचुक, प्रकाश राज और अभिजीत डिपके ने उठाई आवाज