नई दिल्ली। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने विपक्षी दलों को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा है कि यदि भाजपा को हराना है तो उनकी पार्टी को भी गठबंधन में सम्मानजनक हिस्सेदारी दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम आने के बाद यह आरोप नहीं लगाया जाना चाहिए कि एआईएमआईएम की वजह से भाजपा को फायदा हुआ। ओवैसी ने कहा कि मुस्लिम नेतृत्व को राजनीतिक रूप से उचित प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि उनकी पार्टी केवल चुनावी समय पर सहयोग करने या प्रतीकात्मक भूमिका निभाने के लिए नहीं है। उन्होंने कहा, “हम सिर्फ दरी बिछाने का काम नहीं करेंगे।”एआईएमआईएम प्रमुख का यह बयान ऐसे समय आया है जब आगामी चुनावों को लेकर विपक्षी दलों के बीच संभावित गठबंधन और सीट बंटवारे को लेकर चर्चाएं तेज हैं। ओवैसी लंबे समय से विपक्षी दलों पर मुस्लिम समुदाय के नेतृत्व और प्रतिनिधित्व की अनदेखी करने का आरोप लगाते रहे हैं।राजनीतिक जानकारों का मानना है कि ओवैसी का यह बयान विपक्षी एकता की रणनीति और गठबंधन की राजनीति पर नए सिरे से बहस को जन्म दे सकता है। साथ ही यह भी देखना दिलचस्प होगा कि विपक्षी दल एआईएमआईएम की इस मांग पर क्या रुख अपनाते हैं। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मुख्यमंत्री की मौजूदगी में एग्रीवोल्टाइक परियोजना का एमओयू, खेती के साथ सौर ऊर्जा से बढ़ेगी किसानों की आय मां ने बेटे का अंतिम दर्शन किया और थम गईं सांसें, कुछ घंटों में बुझ गए दो जीवन; नेत्रदान से छोड़ गए अमिट मिसाल