मुरैना। प्रदीप चौधरी। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में सोमवार को एक दर्दनाक रेल हादसा सामने आया। हेतमपुर रेलवे स्टेशन के पास खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह फैलने के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। घबराहट में कई यात्री ट्रेन से उतरकर रेलवे ट्रैक पर आ गए। इसी दौरान दूसरी लाइन से गुजर रही पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में आने से 4 से 5 यात्रियों की मौत होने की सूचना है, जबकि कई अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह फैलते ही यात्रियों ने जान बचाने के लिए ट्रेन से उतरना शुरू कर दिया। कुछ यात्री रेलवे ट्रैक पर पहुंच गए, जहां दूसरी दिशा से तेज गति से आ रही पातालकोट एक्सप्रेस गुजर रही थी। अचानक हुए इस हादसे में कई यात्री उसकी चपेट में आ गए।घटना की सूचना मिलते ही रेलवे, पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया जा रहा है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।फिलहाल मृतकों और घायलों की संख्या को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन महिला से मंगलसूत्र झपटने वाले 2 आरोपी और एक नाबालिग गिरफ्तार, 4 लाख का माल बरामद जोरहाट में वायुसेना का AN-32 विमान क्रैश, पांच जवान शहीद; हादसे का वीडियो आया सामने