जोरहाट (असम)। प्रदीप चौधरी।। असम के जोरहाट एयर फोर्स स्टेशन पर भारतीय वायु सेना (IAF) के AN-32 विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने का वीडियो सामने आया है। इस दर्दनाक हादसे में विमान में सवार पांच जवान शहीद हो गए। हादसा उस समय हुआ जब विमान लैंडिंग की प्रक्रिया में था। क्रैश होते ही विमान में भीषण आग लग गई और वह दो हिस्सों में टूट गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विमान में दो अग्निवीर वायु सैनिकों समेत कुल पांच जवान सवार थे। दुर्घटना के बाद मौके पर राहत और बचाव दल पहुंचा, लेकिन सभी जवानों को बचाया नहीं जा सका। हादसे के कारणों का अभी तक आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है और वायुसेना ने जांच के आदेश दिए हैं।AN-32 भारतीय वायुसेना का महत्वपूर्ण मालवाहक विमान माना जाता है। वायुसेना के बेड़े में इस श्रेणी के करीब 100 विमान शामिल हैं। इसे विशेष रूप से सैन्य परिवहन जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। यह विमान गर्म मौसम और ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में भी प्रभावी ढंग से संचालन करने में सक्षम है, इसलिए सामरिक दृष्टि से इसकी अहम भूमिका है।AN-32 एक बार में लगभग 6 से 7 टन तक सामान तथा 40 से 50 जवानों को ले जाने की क्षमता रखता है। कठिन परिस्थितियों में भी बेहतर प्रदर्शन के लिए डिजाइन किए गए इस विमान को भारतीय वायुसेना की रीढ़ माना जाता है। हालांकि, जोरहाट में हुए इस हादसे ने एक बार फिर विमानन सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।शहीद जवानों को सैन्य और प्रशासनिक अधिकारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की है। पूरे देश में इस दुर्घटना को लेकर शोक की लहर है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी में आग की अफवाह से मची भगदड़, दूसरी ट्रेन की चपेट में आने से कई यात्रियों की मौत हैवान बना पति: गले में जंजीर डाल खंभे से बांधा, गर्म सरिए से दागा; 6 किमी पैदल चल थाने पहुंची पीड़िता