इंदौर। द्वारकापुरी थाना पुलिस ने महिला के गले से मंगलसूत्र झपटने की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों और एक विधि-विरुद्ध बालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीनी गई सोने की चैन, पैंडल और घटना में प्रयुक्त चोरी की स्कूटी बरामद की है। मामले में चोरी का माल खरीदने वाले एक आरोपी के खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की गई है। कुल करीब 4 लाख रुपये मूल्य का मशरूका जब्त किया गया है। View this post on Instagram पुलिस के अनुसार 8 जून 2026 की शाम करीब 6 बजे झूलेलाल मंदिर के पास वैष्णव कॉलेज के पीछे गुमास्ता नगर क्षेत्र में एक महिला से काले रंग की एक्सेस सुजुकी स्कूटी पर सवार तीन युवकों ने झपट्टा मारकर मंगलसूत्र छीन लिया था। घटना के बाद थाना द्वारकापुरी में अपराध क्रमांक 235/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई।पुलिस आयुक्त के निर्देश पर पुलिस उपायुक्त जोन-4 सुनील मेहता के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों व मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई।पूछताछ में आरोपियों ने वारदात करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 2.5 लाख रुपये की सोने की चैन, 50 हजार रुपये का सोने का पैंडल तथा एक लाख रुपये कीमत की चोरी की स्कूटी बरामद की। जांच में सामने आया कि स्कूटी थाना परदेशीपुरा क्षेत्र से चोरी की गई थी।गिरफ्तार आरोपियों में अभिराज उर्फ अनुराग सुनहरे (22), अभिषेक विश्वकर्मा (20) तथा एक विधि-विरुद्ध बालक शामिल हैं। वहीं चोरी का माल खरीदने वाले शुभम रैकवार (26) के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन परसमनियां गढ़ी में खूनी संघर्ष! पूर्व मंत्री नागेंद्र सिंह के भतीजे ‘बाबा राजा’ एवं पत्नी पर कथित दूसरी पत्नी ने किया जानलेवा हमला खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी में आग की अफवाह से मची भगदड़, दूसरी ट्रेन की चपेट में आने से कई यात्रियों की मौत