भोपाल। प्रदीप चौधरी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को सागर जिले के केसली से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 37वीं किश्त की राशि प्रदेश की करोड़ों हितग्राही महिलाओं के बैंक खातों में अंतरित करेंगे। योजना के तहत नियमित रूप से आर्थिक सहायता प्रदान कर महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में राज्य सरकार कार्य कर रही है।इधर, भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित “समृद्ध एमएसएमई-विकसित मध्यप्रदेश” कार्यक्रम का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम में प्रदेश में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) को बढ़ावा देने, निवेश को प्रोत्साहित करने तथा रोजगार के नए अवसर सृजित करने पर विशेष जोर दिया गया।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उद्योग, निवेश और महिला सशक्तिकरण को समान प्राथमिकता देते हुए विकसित मध्यप्रदेश के निर्माण के लिए लगातार प्रयासरत है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सैयदा शमीमा नसरीन बनीं HAM महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष 900 एमएसएमई यूनिट्स को 360 करोड़ की सौगात, मुख्यमंत्री बोले- सबसे तेज गति से आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश