भोपाल। प्रदीप चौधरी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित “समृद्ध एमएसएमई-विकसित मध्यप्रदेश” कार्यक्रम में प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र को बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक के माध्यम से 900 एमएसएमई यूनिट्स को 360 करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान की। साथ ही उद्यमियों को भूमि आवंटन के लिए आशय पत्र (एलओआई) वितरित किए तथा विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को सहायता एवं ऋण राशि के चेक भी सौंपे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान मध्यप्रदेश स्टार्टअप पॉलिसी के तहत चयनित उद्यमियों को प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई, वहीं मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति पत्र एवं चेक वितरित किए गए।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक स्तर पर एक मजबूत आर्थिक शक्ति के रूप में उभर रहा है। देश हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है और विश्व की बड़ी अर्थव्यवस्थाएं भी भारत की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रही हैं।उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश आज देश के सबसे तेजी से विकास करने वाले राज्यों में शामिल है। राज्य सरकार उद्योगों और निवेश को बढ़ावा देने के लिए अनुकूल वातावरण तैयार कर रही है। उद्यमियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं ताकि प्रदेश में रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ सकें।मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए मध्यप्रदेश सरकार ने वर्ष 2047 तक प्रदेश में एक करोड़ पंजीकृत एमएसएमई इकाइयों का लक्ष्य निर्धारित किया है। इससे प्रदेश में दो करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध होने की संभावना है।उन्होंने उद्योगपतियों और उद्यमियों को आश्वस्त किया कि प्रदेश में नए उद्योग स्थापित करने के लिए सरकार हर संभव सहयोग प्रदान करेगी तथा निवेश को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन लाड़ली बहनों के खातों में आज पहुंचेगी 37वीं किश्त, मुख्यमंत्री ने किया “समृद्ध एमएसएमई-विकसित मध्यप्रदेश” कार्यक्रम का शुभारंभ मोदी बनाम नेहरू — बड़ा कौन?
You must be logged in to post a comment.