पश्चिम बंगाल में संगठन विस्तार को मिलेगी मजबूती: संदीप धरनई दिल्ली। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) [HAM(S)] ने पश्चिम बंगाल में संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संदीप धर ने सैयदा शमीमा नसरीन को महिला विंग का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।नियुक्ति की घोषणा करते हुए संदीप धर ने कहा कि सैयदा शमीमा नसरीन के नेतृत्व में महिला विंग को नई ऊर्जा मिलेगी और पार्टी का जनाधार बढ़ाने में मदद मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि उनकी सक्रिय भूमिका से पश्चिम बंगाल में संगठनात्मक गतिविधियों को और गति मिलेगी।संदीप धर ने कहा कि हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) राज्य में लगातार अपने संगठन का विस्तार कर रहा है और विभिन्न वर्गों को पार्टी से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। महिला विंग को मजबूत बनाने के उद्देश्य से यह नियुक्ति की गई है।नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सैयदा शमीमा नसरीन ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की नीतियों और विचारों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करेंगी तथा महिलाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेंगी।पार्टी नेताओं का मानना है कि इस नियुक्ति से पश्चिम बंगाल में HAM(S) की संगठनात्मक गतिविधियों को नई मजबूती मिलेगी और महिला कार्यकर्ताओं की भागीदारी भी बढ़ेगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन अलर्ट: झाबुआ में “नकली CEO” का कॉल घोटाला सक्रियजिला पंचायत CEO बनकर सरपंच-रोजगार सहायक से मांग रहे बैंक डिटेल