आरोपी सुनीता सिंह को उचेहरा पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल। सतना । सतना जिले के नागौद राजघराने की परसमनियां गढ़ी में पारिवारिक और कथित दूसरी पत्नी के चलते एक सनसनीखेज खूनी संघर्ष की वारदात सामने आई है। इस पूरे घटनाक्रम से जुड़े दो वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिसमें मौके पर मची चीख-पुकार और हिंसा की तस्वीरें साफ देखी जा सकती हैं। विवाद के दौरान पूर्व मंत्री व भाजपा विधायक नागेंद्र सिंह के भतीजे रूपेंद्र सिंह उर्फ ‘बाबा राजा’ पर उनकी पत्नी के मायके वालों द्वारा बेरहमी से हमला किया गया, जिसके जवाब में रूपेंद्र सिंह की महिला मित्र सुनीता सिंह परिहार द्वारा की गई अंधाधुंध फायरिंग में बाबा राजा की पत्नी योगिता सिंह गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गोलियां चलाने वाली आरोपी महिला सुनीता सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 22 बोर की एक लाइसेंसी बंदूक, 8 जिंदा कारतूस और घटना स्थल से 4 खाली खोखे भी बरामद किए हैं। पुलिस द्वारा सुनीता को अदालत में पेश किया गया, जहां से कोर्ट के आदेश पर उसे सेंट्रल जेल भेज दिया गया है। वहीं दूसरी ओर, पेट में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुई योगिता सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद सतना से रीवा के विंध्या सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में रेफर किया गया है, जहां फिलहाल डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत खतरे से बाहर और स्थिर बनी हुई है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सतना में नशे के बड़े नेटवर्क का भोपाल STF के किया पर्दाफाश! ढाई कुंटल गांजा सहित 60 पेटी ओनेरेक्स/कोरेक्स कफ सिरप जब्त महिला से मंगलसूत्र झपटने वाले 2 आरोपी और एक नाबालिग गिरफ्तार, 4 लाख का माल बरामद
You must be logged in to post a comment.