इंदौर। आमिर खान। इंदौर क्राइम ब्रांच ने फ्लैट विक्रय और व्यापार में निवेश के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बैंक में मॉर्टगेज रखे फ्लैट बेचने और व्यापार में भारी मुनाफे का लालच देकर एक व्यक्ति से 56 लाख 40 हजार रुपये की ठगी की थी। शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई की।क्राइम ब्रांच के अनुसार आर्थिक अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत प्राप्त शिकायत की जांच में कपिल सोमानी निवासी इंदौर की संलिप्तता सामने आई। जांच में पता चला कि आरोपी ने सिलीकॉन सिटी स्थित वाणी एन्कलेव के दो फ्लैट पहले से ही एक फाइनेंस कंपनी में मॉर्टगेज रखे हुए थे। इसके बावजूद उसने उन्हीं फ्लैटों का विक्रय अनुबंध कर शिकायतकर्ता से लाखों रुपये प्राप्त कर लिए।पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने बिजलपुर क्षेत्र स्थित एक अन्य फ्लैट के सौदे में भी रकम लेने के बाद रजिस्ट्री नहीं कराई। इसके अलावा आरोपी ने अपनी फर्म सोमानी ट्रेडर्स के माध्यम से लहसुन और प्याज के व्यापार में निवेश करने पर रकम को ढाई से तीन गुना तक बढ़ाने का झांसा देकर शिकायतकर्ता से बड़ी राशि हासिल की।क्राइम ब्रांच की विस्तृत जांच में कुल 56 लाख 40 हजार रुपये की धोखाधड़ी की पुष्टि होने पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है तथा यह भी जांच की जा रही है कि उसने अन्य लोगों के साथ भी इसी तरह की ठगी तो नहीं की है। डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शिकायत की जांच के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त जारी, सीएम मोहन ने 1.25 करोड़ बहनों के खातों में भेजी राशि सतना में नशे के बड़े नेटवर्क का भोपाल STF के किया पर्दाफाश! ढाई कुंटल गांजा सहित 60 पेटी ओनेरेक्स/कोरेक्स कफ सिरप जब्त