सागर में 190 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमि पूजन, कांग्रेस पर साधा निशानाभोपाल/सागर। प्रदीप चौधरी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को सागर जिले में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त की राशि अंतरित की। इस दौरान उन्होंने प्रसिद्ध पंक्तियां “बुंदेले हरबोलों के मुंह हमने सुनी कहानी थी, खूब लड़ी मर्दानी वो तो झांसी वाली रानी थी” गाकर महिलाओं के योगदान का स्मरण किया और कहा कि बहनों की उपस्थिति से उनका उत्साह कई गुना बढ़ गया है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा 21 जून तक आयोजित होने वाले लाड़ली बहना खेल सप्ताह का शुभारंभ किया। साथ ही सागर जिले में 190 करोड़ रुपये से अधिक लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन किया। बोर्ड परीक्षाओं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को स्कूटी भी वितरित की गई।मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष के कार्यकाल को देश का “स्वर्णिम काल” बताते हुए कहा कि इन वर्षों में देश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि गरीबों को पक्के मकान, शौचालय, गैस कनेक्शन और मुफ्त राशन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराकर उनके जीवन में बड़ा बदलाव लाया गया है।उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी दलों ने लाड़ली बहना योजना को लेकर कई तरह की शंकाएं जताई थीं, लेकिन सरकार लगातार तीसरे वर्ष भी योजना का सफल संचालन कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर महीने अपने वादे के अनुसार बहनों के खातों में राशि पहुंचा रही है।कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोपमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तेलंगाना में एक महिला से जुड़े प्रकरण का उल्लेख करते हुए कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कुछ मामलों को राजनीतिक कारणों से छिपाने का प्रयास किया और राज्यसभा चुनाव से जुड़े घटनाक्रम को भी षड्यंत्र का हिस्सा बताया। उन्होंने दावा किया कि नामांकन निरस्त होने के बाद कांग्रेस ने जानबूझकर चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट का रुख किया।कई विकास कार्यों की घोषणाएंमुख्यमंत्री ने देवरी और केसली क्षेत्र के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि केसली में सांदीपनि विद्यालय स्थापित किया जाएगा तथा चिरचिटा और देवरी के शासकीय विद्यालयों का उन्नयन किया जाएगा। देवरी में 100 बिस्तरों का अस्पताल, लहसुन-प्याज मंडी तथा महाविद्यालय में कला और वाणिज्य संकाय शुरू किए जाएंगे।इसके अलावा केसली ब्लॉक में 563 करोड़ रुपये की लागत से नया जलाशय बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सिंचाई का रकबा 44 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 65 लाख हेक्टेयर हो चुका है और अगले ढाई वर्षों में इसे 100 लाख हेक्टेयर तक पहुंचाने का लक्ष्य है।उन्होंने देवखंडेरा मंदिर के जीर्णोद्धार, गौरझांवर पंचायत एवं केसली को नगर पंचायत बनाने तथा कृषि उपज मंडी केसली का नाम रानी अवंती बाई लोधी के नाम पर रखने की भी घोषणा की। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन राजनैतिक व्यंग्य-समागम फ्लैट और निवेश के नाम पर 56 लाख की ठगी, क्राइम ब्रांच ने आरोपी को किया गिरफ्तार