सतना । रीवा संभाग रेंज के सतना में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस और एसटीएफ भोपाल ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है, जिसका सीधा कनेक्शन भोपाल से जुड़ा हुआ है। दरअसल, बीते दिनों भोपाल के गांधीनगर स्थित पटेल सिटी में अवैध रूप से कफ सिरप की रीफिलिंग करने वाली एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ था, जिसके बाद मुबारकपुर और परवलिया से भी भारी मात्रा में नशीली सिरप बरामद की गई थी। इस मामले में अब तक 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इन्हीं में से एक मुख्य आरोपी ‘नवाब’ को पुलिस रिमांड पर लेकर जब पूछताछ की गई, तो उसने सतना के डेलौरा बाईपास स्थित एक गोदाम में नशीले पदार्थों की खेप छिपाने की बात कबूल की थी। लिहाजा आरोपी की निशानदेही पर भोपाल एसटीएफ और सतना की कोलगवां थाना पुलिस ने देर रात डेलौरा बाईपास के पास स्थित एक गोदाम में संयुक्त रूप से दबिश दी थी, तलाशी के दौरान पुलिस ने मौके से लगभग 260 किलोग्राम (ढाई क्विंटल) अवैध गांजा और 60 पेटियों में भरी ओनेरेक्स/कोरेक्स कफ सिरप की 7,200 शीशियां बरामद कीं। जब्त किए गए इस पूरे मादक पदार्थ की कुल कीमत करीब 28 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस जांच में यह बात भी सामने आई है कि गोदाम भागवत प्रसाद द्विवेदी का है, जिसे रीवा के रहने वाले दो तस्कर रोहित जायसवाल और अजय पटेल ने किराए पर ले रखा था। फिलहाल पुलिस गोदाम के दस्तावेजों का परीक्षण कर रही है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन फ्लैट और निवेश के नाम पर 56 लाख की ठगी, क्राइम ब्रांच ने आरोपी को किया गिरफ्तार परसमनियां गढ़ी में खूनी संघर्ष! पूर्व मंत्री नागेंद्र सिंह के भतीजे ‘बाबा राजा’ एवं पत्नी पर कथित दूसरी पत्नी ने किया जानलेवा हमला
You must be logged in to post a comment.