इंदौर। प्रदीप चौधरी।मध्यप्रदेश सरकार की ओर से ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल कृषि मंत्रियों एवं विभिन्न देशों से आए प्रतिनिधियों के सम्मान में विशेष रात्रिभोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सहभागिता करते हुए अतिथियों का स्वागत किया और वैश्विक सहयोग को मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक सहयोग और साझेदारी को नई दिशा प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश द्वारा ‘कृषि वर्ष’ के रूप में मनाए जा रहे इस वर्ष के दौरान आयोजित यह सम्मेलन कृषि क्षेत्र में नवाचार, तकनीकी आदान-प्रदान और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने की महत्वपूर्ण पहल है।मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की प्राचीन संस्कृति ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ पूरी दुनिया को एक परिवार मानने का संदेश देती है। इसी भावना के साथ भारत और मध्यप्रदेश सहभागी देशों के साथ अपने संबंधों को और अधिक मजबूत करने तथा कृषि विकास के क्षेत्र में साझा प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।उन्होंने विश्वास जताया कि इस सम्मेलन से कृषि क्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार खुलेंगे और सहभागी देशों के बीच ज्ञान, तकनीक एवं अनुभवों का आदान-प्रदान और अधिक प्रभावी होगा। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन भारत में बने पहले C-295 सैन्य विमान की सफल उड़ान, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर बड़ा कदम राम मंदिर दान विवाद पर बढ़ा विवाद, महंत कमल नयन दास बोले- निष्पक्ष जांच हो