अयोध्या। राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े दान और चढ़ावे में कथित अनियमितताओं को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। इस बीच महंत नृत्य गोपाल दास के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास ने मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यदि जांच करने वाले ही ईमानदार नहीं होंगे तो निष्पक्ष जांच की उम्मीद कैसे की जा सकती है। उन्होंने कहा कि अंततः भगवान ही सबका न्याय करेंगे।महंत कमल नयन दास ने आरोपों के संदर्भ में कहा कि कई ऐसे लोग हैं जो पहले साइकिल और रिक्शे से चलते थे, लेकिन आज उनके पास महंगी गाड़ियां और बड़े-बड़े मकान हैं। उन्होंने कहा कि वह किसी का नाम नहीं लेना चाहते, लेकिन जो जैसा करेगा उसे वैसा फल अवश्य मिलेगा।हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि दान और चढ़ावे में किसी प्रकार की अनियमितता हुई है तो उसकी निष्पक्ष, पारदर्शी और भरोसेमंद जांच कराई जानी चाहिए, ताकि सभी पक्षों के सामने सच्चाई आ सके।वहीं राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने आरोप लगाया है कि दान राशि के प्रबंधन में लंबे समय से गड़बड़ियां हो रही थीं। उनका दावा है कि नोटों से भरी ट्रॉलियों में कथित रूप से हेराफेरी कर धन निकाला गया। महिपाल सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि शिकायत करने के बाद उन्हें उनके पद से हटा दिया गया था।सूत्रों के अनुसार, पूरे मामले को लेकर संबंधित स्तर पर रिपोर्ट भी तलब की गई है। हालांकि आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है और मामले में संबंधित पक्षों की ओर से विस्तृत प्रतिक्रिया का इंतजार है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन ब्रिक्स सम्मेलन में कृषि मंत्रियों व प्रतिनिधियों के सम्मान में हुआ रात्रिभोज, वैश्विक सहयोग पर जोर राष्ट्रपति भवन की ओर मार्च कर रहे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया