इंदौर। प्रदीप चौधरी। लोकायुक्त इंदौर ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सेवा सहकारी संस्था मर्यादित अत्याना, गौतमपुरा के दो कर्मचारियों को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई लोकायुक्त महानिदेशक योगेश देशमुख एवं उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज कुमार सिंह के निर्देश पर की गई। लोकायुक्त पुलिस के अनुसार देपालपुर तहसील के ग्राम कुनघारा निवासी किसान जाकिर हुसैन पटेल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्होंने वर्ष 2024 में किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के तहत 2 लाख रुपये का ऋण लिया था। ऋण का नवीनीकरण कराने के लिए उन्हें ब्याज सहित 2.30 लाख रुपये जमा करने थे, लेकिन संस्था के कर्मचारियों द्वारा ऋण नवीनीकरण के बदले 20 हजार रुपये अतिरिक्त रिश्वत की मांग की जा रही थी।शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त पुलिस ने ट्रैप दल गठित किया। शुक्रवार को गौतमपुरा स्थित सेवा सहकारी संस्था कार्यालय में कार्रवाई करते हुए आरोपी अमन जोशी (कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रभारी समिति प्रबंधक) और रमेशचंद्र पंड्या (सहायक समिति प्रबंधक) को आवेदक से 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।दोनों आरोपियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7 के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।लोकायुक्त संगठन ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई शासकीय अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है तो इसकी सूचना तत्काल लोकायुक्त कार्यालय को दें, ताकि भ्रष्टाचार के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा सके Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मीनाक्षी नटराजन नामांकन विवाद: जीतू पटवारी ने रिटर्निंग ऑफिसर की भूमिका पर उठाए सवाल मीनाक्षी नटराजन को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राज्यसभा नामांकन रद्द करने की चुनौती खारिज